गंगोत्री धाम जा रहा श्रद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राजमार्ग पर सौनगाड़ में श्रद्धालुओं से भरा टेम्पों ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पहुँची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। एसडीआरएफ के अनुसार बुधवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढबरानी से आगे सौनगाड़ के पास गंगोत्री धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होने से सड़क पर पलट गया। 

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुँची और टेम्पो ट्रेवलर में सवार 18 लोगो को 02 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज। इधर वाहन की तलाशी में मिले सामान को टीम ने जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि टेम्पो ट्रेवलर संख्या HR 55 AR 7404 अहमदाबाद, गुजरात के यात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम के लिए जा रहा था, रास्ते में अचानक ब्रेक फैल होने से यह हादसा हो गया।

Read more

Local News