कल से शुरू होने जा रहा है विधानसभा का मानसून सत्र

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। 23 अगस्त से प्रारंभ हो रहे उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पर्यावरणविद एवं चिपको आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा को सदन की गैलरी में माननीय सदस्यों के द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अवगत किया है कि सदन की गैलरी में स्वर्गीय सुंदर लाल बहुगुणा जी के चित्र पर सभी माननीय सदस्यों द्वारा सदन में प्रवेश करते वक़्त पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जी के निधन पर सदन में शोक प्रस्तावित किया जायेगा साथ ही उनके कार्यालय कक्ष में भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

कल से शुरू होने जा रहा है विधानसभा का मानसून सत्र

Read more

Local News