हल्द्वानी। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव शोएब अहमद पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अपना उपचार कराया। फिलहाल वह अब स्वस्थ है, तथा डॉक्टर की सलाह के बाद हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर बेड रेस्ट पर हैं।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
इधर उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू शुक्रवार को शोएब अहमद से मिलने के लिए उनके आवास विकास हल्द्वानी स्थित आवास पर पहुँचे। जहां उन्होंने उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान दोनों राजनेताओं ने काफी देर तक कई विषयों पर बातचीत भी की।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)