हल्द्वानी। शहर में पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जल संस्थान एवं नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने संयुक्त टीम बनाकर हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता की जांच की गई। बता दें कि परीक्षण प्रयोगशाला जल संस्थान हल्द्वानी एवं नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी नंदन कांडपाल व प्रयोगशाला की समस्त टीम ने हल्द्वानी शहर के राजपुरा, इंदिरा नगर, मंगल पड़ाव, किदवई नगर, उजाला नगर, गफूर बस्ती, बनभूलपुरा आदि इलाकों में पानी की जांच फील्ड टेसि्ंटग किट द्वारा की गई। परीक्षण के दौरान पानी में क्लोरीन, टीडीएस एवं टर्बिडिटी पीएच सही मात्रा में पाया गया। परीक्षण टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से बैक्टीरिया की जांच के लिए पानी के सैम्पल भी लिये गये।







