जल संस्थान ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लोगो के सहयोग से की जल आपूर्ति की व्यवस्था

जल संस्थान ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लोगो के सहयोग से की जल आपूर्ति की व्यवस्था

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। शहर विगत कई दिनों के पेयजल विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में पेयजल संकट हो गया है, जनता को बून्द-बून्द पानी के लिए त्राहि-त्राहि होना पड़ रहा है।

Advertisement

वही शहर की लगभग डेढ़ लाख आबादी वाला मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र बनभूलपुरा में भी शहर के अन्य क्षेत्रो की तरह पेयजल संकट गहरा रहा है, जिससे जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि क्षेत्र की जनता की परेशानी को देखते हुए पेयजल विभाग के जेई के द्वारा बनभूलपुरा लाइन नम्बर 17 स्थित ट्यूबवेल का पानी दोपहर तक खोलने का आश्वासन दिया है। वही मौके पर पेयजल विभाग के जेई के साथ सामाजिक कार्यकर्ता इस्लाम मिकरानी व स्थानीय प्लंबर बबलू मौके पर मौजूद हैं तथा पानी की टंकी को भरने की कोशिश कर रहे हैं।

जल संस्थान ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लोगो के सहयोग से की जल आपूर्ति की व्यवस्था

मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा लाइन नम्बर 17 स्थित ट्यूबवेल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त कर्मचारी के द्वारा ट्यूबवेल को चलाने वाली विद्युत आपूर्ति को पास में ही लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास लगे बटन से बंद कर दिया गया था। साथ ही सोने पर सुहागा यह कि नियुक्त कर्मचारी के द्वारा टंकी भी खाली कर दी गई थी, जिससे जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जल संस्थान ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लोगो के सहयोग से की जल आपूर्ति की व्यवस्था
जल संस्थान ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व लोगो के सहयोग से की जल आपूर्ति की व्यवस्था

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News