हल्द्वानी। उत्तर भारत में अपने विस्तार को तेज करते हुए आदित्य बिड़ला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने हल्द्वानी में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर शुरू कर उत्तराखंड के बाजार में औपचारिक कदम रख दिया है। नैनीताल रोड पर खुले इस प्रीमियम स्टोर के साथ ब्रांड ने स्थानीय परंपराओं और आधुनिक डिजाइन के संगम को पेश करते हुए क्षेत्र के ज्वेलरी बाजार को नया आयाम देने की कोशिश की है। कुमाऊं के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र हल्द्वानी में शुरू हुआ यह स्टोर ग्राहकों को प्रीमियम शॉपिंग अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। स्टोर में 28 हजार से अधिक डिजाइनों का विशाल कलेक्शन उपलब्ध है और ग्राहकों के लिए विशेष ‘कारीगरी रूम’ जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं, जो बारीक कारीगरी और आधुनिक रिटेल डिजाइन के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

इस लॉन्च के साथ इंद्रिया का राष्ट्रीय नेटवर्क 47 स्टोर्स तक पहुंच गया है और देश के कई प्रमुख शहरों में ब्रांड अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली ने कहा कि हल्द्वानी में स्टोर की शुरुआत उत्तराखंड में ब्रांड की नई यात्रा का प्रतीक है और क्षेत्र में ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं को देखते हुए यहां अपार संभावनाएं हैं। ब्रांड का कहना है कि इस नए स्टोर के जरिए हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को बेहतरीन कलेक्शन, उत्कृष्ट कारीगरी और सहज खरीदारी अनुभव मिलेगा, जिससे उत्तराखंड में प्रीमियम ज्वेलरी बाजार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।








Comments 1