फुटबॉल फाइनल में आज उत्तराखंड का केरल से महामुकाबला, कांस्य पदक के लिए असम-दिल्ली में भिड़ंत

हल्द्वानी। गौला पार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (IGISCS) के क्रिकेट स्टेडियम में आज फुटबॉल प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। खासकर उत्तराखंड की टीम के लिए यह दिन ऐतिहासिक साबित हो सकता है, जब वह स्वर्ण पदक के लिए केरल के खिलाफ खिताबी जंग लड़ेगी। यह बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला शाम 6 बजे से खेला जाएगा, जिसमें उत्तराखंड की टीम घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। इससे पहले दोपहर 12 बजे कांस्य पदक के लिए असम और दिल्ली की टीमें आमने-सामने होंगी। 

Advertisement

फुटबॉल के इन अहम मुकाबलों के अलावा मिलम हॉल में ताइक्वांडो के पुरुष और महिला वर्ग के भी मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होंगे, जो पूरे दिन खेले जाएंगे। उत्तराखंड के फाइनल में पहुंचने से स्थानीय खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। स्टेडियम में भारी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जो अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। अब देखना होगा कि उत्तराखंड अपने घर में स्वर्ण पदक जीतकर नई उपलब्धि हासिल कर पाता है या नहीं।

Read more

Local News