बागेश्वर के सुंदरढूंगा में चार पर्वतारोही लापता, एक घायल, मौसम खराब होने के कारण पिंडारी में 35 पर्यटकों का दल भी फंसा

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/नैनीताल। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के सुंदरढूंगा में पवर्तारोहण के लिये गये चार बंगाली पर्यटक लापता बताये जा रहे हैं तथा एक घायल है, जबकि मौसम खराब होने के कारण पिंडारी में 35 पर्यटकों का एक दल फंसा हुआ है।


कुमाऊं के आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सुंदरढूंगा क्षेत्र में 10 बंगाली पर्यटकों का एक दल गया था, जिसमेें से चार लापता बताये जा रहे हैं, जबकि एक के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि चार पर्यटकों की मौत हो गयी, लेकिन प्रशासन अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। आयुक्त कुमार ने बताया कि पिंडारी क्षेत्र में भी 35 पर्यटकों एक दल फंसा हुआ है। यह दल पूरी तरह से सुरक्षित है।

बागेश्वर के सुंदरढूंगा में चार पर्वतारोही लापता, एक घायल, मौसम खराब होने के कारण पिंडारी में 35 पर्यटकों का दल भी फंसा


उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन तथा राज्य आपका प्रतिक्रिया बल ( एसडीआरएफ) की एक टीम को मौके के लिये रवाना कर दिया गया है। उधमसिंह नगर के पंतनगर से एनडीआरएफ की टीम को भी प्रभावित क्षेत्र के लिये रवाना किया जा रहा है। साथ ही पवर्तारोही दल भी देहरादून से बागेश्वर भेजा जा रहा है।
आयुक्त ने बताया कि 35 पर्यटकों का दल पूरी तरह से सुरक्षित है। स्थानीय प्रशासन ने सभी पर्यटकों को निकालने के लिये अभियान शुरू कर दिया है। पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिये दो हेलीकाप्टरों को भी उपयोग में लाया जा रहा है।


एक हेलीकाप्टर ज्योलिग्रांट से, जबकि दूसरी हेलीकाप्टर पंतनगर से उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी विनीत तोमर, कपकोट के उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल मौके के लिये रवाना हो गयी हैं।

बागेश्वर के सुंदरढूंगा में चार पर्वतारोही लापता, एक घायल, मौसम खराब होने के कारण पिंडारी में 35 पर्यटकों का दल भी फंसा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News