डीएम गर्ब्याल ने किया थाल सेवा का निरीक्षण, बोले आपकी सेवा काबिले तारीफ

डीएम गर्ब्याल ने किया थाल सेवा का निरीक्षण, बोले आपकी सेवा काबिले तारीफ

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। थालसेवा में शनिवार को अचानक जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल पहुंचे, उन्होंने टीम थालसेवा के कार्यो को देखा और कहा ” आपकी सेवा काबिले तारीफ है”। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी के साथ थालसेवा परिसर पहुंचे। उन्होंने भोजन वितरण व्यवस्था को देखा और भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता को भी बरखा। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने भोजन बनाने वाले शेफ टीम से भी बातचीत की, कितना भोजन बनता है? कैसे बनता है आदि विषयों की जानकारी ली।

डीएम गर्ब्याल ने किया थाल सेवा का निरीक्षण, बोले आपकी सेवा काबिले तारीफ

टीम थालसेवा के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा से उन्होंने फंडिंग और अन्य सेवाओ की जानकारी ली। मानसेरा ने उन्हें बताया कि शहर के बेहद जरूरतमन्दों के लिए वैन से भोजन, रोज भेजा जारहा है और रात्रि में भी भोजनसेवा जरूरतमन्दों के लिए निःशुल्क दी जा रही है।

डीएम गर्ब्याल ने किया थाल सेवा का निरीक्षण, बोले आपकी सेवा काबिले तारीफ

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने वस्त्र सेवा का भी अवलोकन किया और जानकारी हासिल करते हुए कहा कि “आपकी टीम दिल से सेवा भाव से काम कर रही है। जिलाधिकारी गर्ब्याल और अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने दो दिन की सेवा भी आरक्षित की। टीम थालसेवा की तरफ से अतुल वर्मा, संजय बग्गा, राकेश पांडेय,दयाल पांडेय, सुनील सूरी,परवीन मित्तल, विक्रम सिंह, देवी, दिनेश आर्य महेंद्र जड़ौत, हर सिंह कफलिया आदि ने स्वागत किया।

डीएम गर्ब्याल ने किया थाल सेवा का निरीक्षण, बोले आपकी सेवा काबिले तारीफ
डीएम गर्ब्याल ने किया थाल सेवा का निरीक्षण, बोले आपकी सेवा काबिले तारीफ

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News