देश की राजधानी में 9 वर्षीय बालिका के साथ हुए अपराध में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कराने की मांग

रिपोर्टर- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव व पार्षद वार्ड नं0 27 रोहित कुमार ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार को भेजा।

ज्ञापन में कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में 9 साल की दलित वाल्मीकी समाज की बच्ची के साथ गैंगरेप व जिंदा जलाने जैसे जघन्य अपराध में लिप्त दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए।

उन्होंने कहा उपरोक्त घटना मानव जाति व इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है। अभी हाथरस जैसे जघन्य अपराध की आग शांत भी नहीं हुई कि देश की राजधानी दिल्ली में शमशान के पंडितों द्वारा दलित वाल्मीकी समाज की 9 साल कि बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने का मानव जाति को शर्मसार करने वाला समाने आया है।

उन्होंने कहा ऐसे जघन्य अपराधों से दलित समाज के प्रति सरकारों की मांसिकताओं पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है तथा देश की छवि को धूमिल के साथ-साथ मानवजाति व इंसानियत को शर्मसार किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा देश की राजधानी दिल्ली में दलित वाल्मीकी समाज की 9 साल की बच्ची के साथ हुई हृदय विदारक जघन्य अपराध में दोषियों पंडितों को सक्त कार्यवाही करते हुए, फांसी की सजा दी जाऐ तथा कानून में संशोधन करते हुए ऐसा कानून बनाया जाए कि भविष्य कोई भी इस प्रकार के कृत्य करने के विचार भी करने की न सोचे।

ज्ञापन देने वालों में सचिन भारती, नितिन पाल, नाज़िम अंसारी, सुमित सागर, शुभम पाल, मुकुल मसीह, अविनाश रंधावा, यश राज, रॉबिन आदि मौजूद रहे।

देश की राजधानी में 9 वर्षीय बालिका के साथ हुए अपराध में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कराने की मांग

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News