केदारताल में रेस्क्यू अभियान के दौरान शव बरामद, अब तक दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के दुर्गम केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में चल रहे रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और महिला का शव बरामद हुआ है। SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की टीम ने शव को खोजने के बाद हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचाया। इसके साथ ही अभियान में अब तक कुल चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। शेष लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। 

केदारताल में रेस्क्यू अभियान के दौरान शव बरामद, अब तक दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत

खराब मौसम, भारी बर्फबारी और ग्लेशियर के कारण रास्ता अवरुद्ध होने से दल निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सका। सूचना मिलने के बाद SDRF, NIM, वन विभाग, प्रशासन और ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में टीमें बेहद दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। इससे पहले तीन शव हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचाए गए थे, जबकि अब एक और महिला का शव बरामद हुआ है। प्रतिकूल मौसम और भारी बर्फबारी के बावजूद रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता से अभियान में जुटी हैं। शेष लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए संयुक्त अभियान जारी है।

Read more

Local News