मलबे की चपेट में आई गौशाला, मवेशी जमींदोज

बागेश्वर। उत्तराखंड में बरसात के चलते बागेश्वर के कपकोट में एक गौशाला मलबे की चपेट में आ गयी, जिससे कुछ मवेशी जमीदोंज हो गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील के लाहर गांव में बीती रात को भारी बरसात के चलते पहाड़ी से मलबा आने से भागी चंद्र सिंह की गौशाला मलबे की चपेट में आ गयी जिससे दो मवेशी दब गये।

Advertisement

एसडीआरएफ और प्रशासन की एक टीम को मौके पर भेजा गया, लेकिन भारी मलबा के चलते मवेशियों का पता नहीं चल पाया। दूसरी ओर प्रभावित परिवार को किशन सिंह एवं पुष्कर सिंह के मकान में शिफ्ट कर दिया गया है।

Read more

Local News