टोल फ्री 1064 पर मिली शिकायत, विजिलेंस ने पकड़ा लेखपाल

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/ देहरादून। उत्तराखंड सतर्कता विभाग (विजिलेंस) की टीम ने टोल फ्री नम्बर 1064 पर मिली शिकायत के आधार पर रिश्वत लेते एक भृष्ट लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि बीती आठ मई को हैल्प लाईन नम्बर 1064 एंटी करप्शन पर एक शिकायत दर्ज करायी गई कि यू0पी0सी0एल0 में ठेकेदारी करने के लिये हैसियत प्रमाण पत्र बनाने हेतु तहसील हरिद्वार में ऑन लाईन आवेदन किया। जिस पर लेखपाल नरेश कुमार सैनी द्वारा जॉच रिपोर्ट लगाने के एंवज में चार हजार रूपये रिश्वत मांगी गई है। इस शिकायत की टीम द्वारा गोपनीय जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही मिले। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक (एसपी), विजीलेंस, देहरादून ने नियमानुसार ट्रैप संचालन हेतु ट्रैप टीम का गठन किया।

टोल फ्री 1064 पर मिली शिकायत, विजिलेंस ने पकड़ा लेखपाल

प्रवक्ता ने बताया कि इस टीम ने मंगलवार को नरेश कुमार सैनी पुत्र स्व0 बाबूराम, निवासी-सैनीपुरम कॉलोनी, शेरपुर, हरिद्वार रोड़ रूड़की, जनपद हरिद्वार, हाल तैनाती लेखपाल, तहसील हरिद्वार को शिकायतकर्ता से 4,000/- उत्कोच धनराशि ग्रहण करते हुये, उसके आवास से सरकारी स्वतन्त्र गवाहान के समक्ष रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरूद्व थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून पर धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो0 अधि0 2018) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। विजीलेंस निदेशक अमित कुमार सिन्हा ने ट्रैप टीम को उत्साहवर्धन हेतु उचित पारितोषिक देने की घोषणा की।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News