Monday, August 24, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

खुदी सड़कों पर आयुक्त दीपक रावत का सख्त रुख, तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो तय होगी जिम्मेदारी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
January 6, 2026
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
खुदी सड़कों पर आयुक्त दीपक रावत का सख्त रुख, तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो तय होगी जिम्मेदारी
Share the news
  • हल्द्वानी में यूयूएसडीए–एडीबी कार्यों का औचक निरीक्षण, ठेकेदारों पर पेनाल्टी के निर्देश

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) के तहत हल्द्वानी शहर में सीवरेज और पेयजल योजनाओं के नाम पर खोदी गई सड़कों को लेकर आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने समयसीमा के भीतर सड़कें पुनः स्थापित न होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कार्य शीघ्र पूर्ण नहीं हुए तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर खुदाई का कार्य किया गया है, उन्हें तत्काल रिस्टोर किया जाए। कई स्थानों पर कार्यस्थलों पर साइनेज बोर्ड न होने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई और फटकार लगाते हुए कहा कि भविष्य में जहां भी कार्य किया जाए, वहां स्पष्ट सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए, जिसमें कार्य प्रारंभ और समाप्ति की तिथि के साथ संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर भी अंकित हो, ताकि आमजन समस्या होने पर सीधे संपर्क कर सके।

यह भी पढ़ें 👉

त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-कालाढूंगी में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-कालाढूंगी में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

August 24, 2026
ब्लाइंड मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार

ब्लाइंड मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार

August 24, 2026
SIR को लेकर सियासत गरमाई, भाजपा ने कांग्रेस पर BLO और BLA-2 को धमकाने का लगाया आरोप

SIR को लेकर सियासत गरमाई, भाजपा ने कांग्रेस पर BLO और BLA-2 को धमकाने का लगाया आरोप

August 24, 2026
दूध पीने की शर्त बनी जानलेवा, कांच के दरवाजे से टकराकर युवक की मौत

दूध पीने की शर्त बनी जानलेवा, कांच के दरवाजे से टकराकर युवक की मौत

August 24, 2026

आयुक्त ने ठेकेदारों द्वारा बरती जा रही घोर लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए एडीबी प्रोजेक्ट मैनेजर को नियमानुसार पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होना गंभीर विषय है और अब भविष्य में होने वाली सभी समीक्षा बैठकें कार्यालय में नहीं, बल्कि सीधे उन्हीं क्षेत्रों में होंगी जहां कार्य चल रहा है। स्थानीय पार्षदों और नागरिकों ने आयुक्त को अवगत कराया कि कई इलाकों में सड़कें पिछले छह महीनों से खोदी हुई हैं, लेकिन वहां कोई कार्य नहीं हो रहा। मौके पर कई स्थानों पर मजदूरों की अनुपस्थिति पाए जाने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम अधिकारियों को अमरावती मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगे ठेलों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि मार्ग पर ठेले लगने से आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि वर्तमान में हल्द्वानी शहर में सीवरेज, पेयजल और सड़क निर्माण कार्य यूयूएसडीए द्वारा तिरूपति एजेंसी को सौंपे गए हैं, जिसने आगे 22 अन्य ठेकेदारों को कार्य दिया है। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि लापरवाही चाहे किसी स्तर पर हो, जिम्मेदारी तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने हालिया सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसपी सिटी मनोज कत्याल, ब्रिडकुल प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह, पार्षद चंदन मेहता, विनोद दानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Previous Post

गौला पुल से युवती ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जुटी कारणों की जांच में…

Next Post

अंकिता को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला फैसला: CM धामी

Next Post
अंकिता को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला फैसला: CM धामी

अंकिता को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला फैसला: CM धामी

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In