देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। साथ ही उन्होंने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महानायकों का स्मरण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सराहनीय कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि मानसून काल में हुए अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
इधर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में ध्वजारोहण करते हुए 77 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि हमें सॉल्यूशन फाइंडर की भूमिका निभानी है। उन्होंने प्रदेश और प्रदेश के नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करने का आहवान किया। उन्होंने उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली देहरादून हाईवे और अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के बन जाने से प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाएगी। वहां अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल. फैनई, सचिव, अपर सचिव अन्य वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।