काशीपुर। चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा पर सफतला पूर्वक लैंडिंग के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल है। देशवासी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने काशीपुर में चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मिष्ठान वितरण किया।

पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव में सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान की लैंडिंग कराने वाला पहला देश बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैज्ञानिकों एवं देश की समस्त देवतुल्य जनता को बहुत-बहुत बधाई दी।







