![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2025/01/300x250.jpeg)
देहरादून। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मंगलवार को उत्तराखंड के देहरादून में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के एक सहायक अभियंता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अभियंता के सरकारी आवास की तलाशी में भी बड़ी नकदी बरामद हुई है। सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता को सीमा द्वार, देहरादून में एक आवासीय कॉलोनी के निर्माण कार्य को निर्बाध रूप से जारी रखने की अनुमति देने के लिए सहायक अभियंता ने 5.50 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी।
मामले की शिकायत पीड़ित ने सीबीआई से की। प्रथमदृष्टया मामला सही पाए जाने पर आज शाम एक लाख रुपए अग्रिम लेते हुए ट्रैप टीम ने सहायक अभियंता को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने आरोपी के आवासीय परिसर से 20,49,500/- (लगभग) नगद बरामद किया है। साथ ही, कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज़ भी बरामद किये है। आरोपी को कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/aligarh-dental-clinic-819x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/saif-ali-819x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/12/रेलवे-स्टेशन-रोड-किदवई-नगर-हल्द्वानी_20241224_130249_0000.png)