ब्रेकिंग न्यूज़- बनभूलपुरा निवासी महिला ने पंखे से लटक अपनी जीवन लीला की समाप्त

ब्रेकिंग न्यूज़- बनभूलपुरा निवासी महिला ने पंखे से लटक अपनी जीवन लीला की समाप्त

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी-अभी एक दुखद समाचार सामने आया है, जहां एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने आपको फांसी लगा ली है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर बरसाती निवासी शबनम पत्नी इरशाद उम्र लगभग 25 वर्ष आज 29 सितंबर बुधवार की प्रातः अपने आपको फांसी लगा ली।

वही मामले की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी शांतनु पाराशर, नायब तहसीलदार हरीश बुद्धिस्ट, नायब तहसीलदार सचिन कुमार, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर मौजूद हैं।

इधर शबनम के पिता काशीपुर निवासी अनवार ने ससुरालियों पर अपनी पुत्री की जान लेने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही पुलिस महिला की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जुट गई है।

ब्रेकिंग न्यूज़- बनभूलपुरा निवासी महिला ने पंखे से लटक अपनी जीवन लीला की समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़- बनभूलपुरा निवासी महिला ने पंखे से लटक अपनी जीवन लीला की समाप्त

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News