अल्मोड़ा। उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा में विजिलेंस की टीम ने एक कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 28 सितंबर बुधवार को विजिलेंस की टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस प्रहलाद मीणा के निर्देश पर अल्मोड़ा जनपद की सल्ट तहसील में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने तहसील के एक रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। समाचार लिखने तक विजिलेंस टीम कानूनगो से पूछताछ कर रही हैं।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)