ब्रेकिंग न्यूज़- भारी बर्फबारी के बीच वाहन के ऊपर टूटकर गिरा पेड़

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/अल्मोड़ा। भारी बर्फबारी के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डॉ0 मंजूनाथ टीसी के द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने व फंसे हुए हर यात्री की मदद करने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र में फंसे हुए लोगों की तुरंत मदद की जा रही है। जिसके चलते आज लमगड़ा क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बीच लमगड़ा से शहरफाटक की तरफ यात्रियों को लेकर जा रहे एक वाहन पर अचानक पेड़ टूटकर गिर गया, जिस कारण वाहन में यात्री फंसे गये।

ब्रेकिंग न्यूज़- भारी बर्फबारी के बीच वाहन के ऊपर टूटकर गिरा पेड़
ब्रेकिंग न्यूज़- भारी बर्फबारी के बीच वाहन के ऊपर टूटकर गिरा पेड़

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगमड़ा थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने पुलिस टीम तथा एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वही दूसरी ओर अत्यधिक बर्फबारी के कारण सायं सैल बैण्ड में वाहन से जाम लगने के कारण थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल द्वारा का0 नारायण सिंह, म0का0 सीमा के साथ मौके पर जाकर जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू किया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News