ब्रेकिंग न्यूज़- राजपाल ने प्रोटेम स्पीकर भगत को दिलाई शपथ

ब्रेकिंग न्यूज़- राजपाल ने प्रोटेम स्पीकर भगत को दिलाई शपथ

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। अभी-अभी एक बड़ा समाचार समाने आया है, जहां राज्यपाल ने उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाई। आपको बता दें कि उत्तराखंड में राज्य सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज़ी से शुरू हो गई है, जिसमें सर्वप्रथम उत्तराखंड विधानसभा के नवनियुक्त प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राजपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई।

इसके साथ ही आज ही शाम 5 बजे विधानमंडल दल की बैठक भी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में होगी। वही प्रोटेम स्पीकर के शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे थे। साथ में मुख्य सचिव एसएस सन्धु, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी राजभवन पहुंच गए है।

Advertisement


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News