ब्रेकिंग न्यूज़- हल्द्वानी के इस स्पा सेंटर में हुई छापेमारी, 3 महिला सहित 6 लोग गिरफ्तार

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। क्षेत्राधिकारी यातायात नैनीताल विभा दीक्षित के निर्देशन में प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल नैनीताल लता बिष्ट के द्वारा पुलिस बल के साथ मूम लाइट स्पा सेंटर की आ रही शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए स्पा सेंटर में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में तीन महिला एवं तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने पर टीम द्वारा तत्काल कुल 06 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान एक महिला दिल्ली नोएडा की रहने वाली पाई गई। महिलाओं एवं पुरुषों के विरुद्ध थाना मुखानी में अनैतिक व्यापार अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल म0उ0नि0 लता बिष्ट, महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला शामिल रहे।

Advertisement


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News