ब्रेकिंग न्यूज़- मतीन अपने साथियों के साथ एआईएमआईएम में हुए शामिल, हल्द्वानी लड़ेंगे चुनाव

ब्रेकिंग न्यूज़- मतीन अपने साथियों के साथ एआईएमआईएम में हुए शामिल, हल्द्वानी लड़ेंगे चुनाव

अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/रुड़की/हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी माह फरवरी की 14 तारीख को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसकी युद्ध स्तर पर सभी पार्टियों ने तैयारियां का बिगुल बजा दिया गया है। कई नेताओं ने अगल-अगल पार्टियों की नीतियों व टिकट ना मिलने पर पार्टियां बदलने का दौर भी शुरू हो गया है। वही इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर एआईएमआईएम की सदस्यता के ली है।

आपको बताते हुए चले कि विगत 2017 विधानसभा चुनाव से पहले मतीन ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय डॉक्टर इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थामा था। जिसके बाद आज फिर 2022 विधानसभा चुनाव से पहले मतीन ने रुड़की स्थित मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी कार्यलय में प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काज़मी के नेतृत्व में एआईएमआईएम की सदस्यता ली।

ब्रेकिंग न्यूज़- मतीन अपने साथियों के साथ एआईएमआईएम में हुए शामिल, हल्द्वानी लड़ेंगे चुनाव

इस दौरान पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काज़मी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार में पूर्व मंत्री रहे हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने आज एआईएमआईएम का हाथ थामा हैं। उन्होंने कहा मतीन साहब को बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के आदेश पर आगामी विधानसभा चुनाव में 59 विधानसभा हल्द्वानी से एआईएमआईएम का प्रत्याशी घोषित किया है।

वही एआईएमआईएम में जॉइंग के संबंध में मतीन सिद्दीकी ने कहा कि आज मैंने अपने साथियों के साथ एआईएमआईएम की सदस्यता ली है, तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में हल्द्वानी से अपनी दावेदारी जाहिर की थी, जिसका सम्मान रखते हुए पार्टी के द्वारा मुझे हल्द्वानी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा की उत्तराखंड में हल्द्वानी विधानसभा से मैं जनता के सहयोग से विधायक बनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहूं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News