
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में तीन अगल-अलग जगह से चोरी हुई बाइको को बरामद कर देहरादून पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए डीआईजी/एसएसपी देहरादून ने बताया कि बीती 23 व 24 मार्च को डोईवाला क्षेत्र में तीन अगल-अलग जगह से बाइक चोरी की घटना हुई थी। चोरी की धरपकड़ के लिए प्रभारी निरीक्षक डोईवाला व डालनवाला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे लगभग 200 सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर चोरी अनावरण हेतु मुखबिर मामूर किये गये।


डीआईजी/एसएसपी ने बताया कि टीम ने थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत जंगलात बैरियर कुआंवाला के पास प्राप्त सूचना पर वाहन चैकिंग कर देहरादून की ओर से आ रहे चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेहरी पर कुआंवाला जंगल मे चोरी गये वाहन को चोरों द्वारा छुपाए गये स्थान से बरामद कर चोरों को नियमानुसार गिरफ्तार कर घटना का अपेक्षानुरूप सफल अनावरण किया गया। जिसके बाद मुकदमा मे चोरी किए गये माल की बरामदगी व गिरफ्तारी होने पर उक्त अभियोगो मे सम्बन्धित विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे धारा-411/34 भादवि की वृद्धि की गई है। अभियुक्तगणो को नियमानुसार न्या0 पेश किया जा रहा है ।

डीआईजी/एसएसपी ने बताया कि चोर जनपद नैनीताल के हल्द्वानी के रहने वाले हैं, जिनके नाम नितेश कश्यप उम्र 19 वर्ष पुत्र महेश कश्यप निवासी गेट एनबीएस पब्लिक स्कूल तीनपानी डी क्लास चौराहा, सौरभ साहू उम्र 20 वर्ष पुत्र पूरन चंद्र साहू निवासी वृंदावन कॉलोनी नियर आईटीआई बरेली रोड हल्द्वानी व अमन शर्मा उम्र 21 वर्ष पुत्र रामसेवक शर्मा निवासी चौधरी कॉलोनी आम का बगीचा बरेली रोड हल्द्वानी है। पुलिस टीम में उ0नि0 विवेक भण्डारी, हे0का0 देवेंद्र नेगी, कानि0 हंसराज, कानि0 रविन्द्र टम्टा , कानि0 कुलदीप कुमार, उ0नि0 विनय शर्मा, कानि0 गजेंद्र सिंह, कानि0 सुनील कुमार, कानि0 विजय कुमार
कानि0 नवनीत सिंह एसओजी व कानि0 किरन एसओजी देहरादून शामिल रहे।






