![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230410-WA0028-1024x593.jpg)
हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक दो मंजिला मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र अंतर्गत महावीरगंज कॉलोनी में बने एक दो मंजिला मकान में आज मंगलवार को समय लगभग सुबह 7 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230410-WA0034-847x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230410-WA0035-858x1024.jpg)
आग लगने की सूचना मिलने पर एलएफएम गोपाल राम आगरी के नेतृत्व में मौके पर पहुँची दमकल विभाग की हल्द्वानी यूनिट ने आग पर काबू पाया। बता दें कि शहर के बीचों बीच बने मकान में आग लगने से कोई भी किसी तरह की हानि नहीं हुई है। तो वही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों की प्रशंसा की।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)