हल्द्वानी। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में एक गद्दे व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। जिसमें दोनों दुकान स्वामियों का लाखो का नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार थाना बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे बाजार अज्ञात कारणों के चलते सागर की गद्दे की दुकान व कुमाऊँ रेडियो के नाम से मोहित गुप्ता की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। आग लगता देख क्षेत्र के लोगो मे हड़कंप मच गया। तो वही आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर दलबल के साथ पहुँचे थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण दोनों दुकान स्वामियो का लाखो का नुकसान हुआ है।






