चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जनपद के पाटी तहसील में बुधवार को एक स्कूल के शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की मौत हो गयी जबकि अन्य पांच घायल हो गये। घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
साथ जारी बयान में कहा कि इस दुख की घड़ी में वे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही। उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों को तत्काल दो लाख रूपये की राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिये।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)