देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नगर निगम, नगर पालिका, और नगर पंचायतों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। चुनाव प्रभारियों की इस सूची को पार्टी संगठन की रणनीति को मजबूत बनाने और चुनावी समर में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।











