
देहरादून। राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में छह महीने के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सचिव परिवहन अरविंद सिंह के अनुसार उत्तर प्रदेश अतिआवश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 के अनुसार राज्य सरकार ने जनहित में कदम उठाते हुए विभाग में छह महीने के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से छः माह की अवधि के लिये लागू होगी।

