Thursday, August 13, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर यशपाल आर्य का हमला, बोले—यह दलितों और वंचितों का अपमान

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
August 13, 2026
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर यशपाल आर्य का हमला, बोले—यह दलितों और वंचितों का अपमान
Share the news

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद रामलीला मैदान में कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस घटना को शर्मनाक, घृणित और निंदनीय बताते हुए भाजपा पर संकीर्ण एवं भेदभावपूर्ण मानसिकता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों के सम्मान का अपमान है। यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड सामाजिक समरसता, भाईचारे और लोकतांत्रिक चेतना की भूमि रहा है। ऐसे में हल्द्वानी जैसे शहर में सार्वजनिक मैदान के कथित शुद्धिकरण की घटना सामने आना प्रदेश की सामाजिक एकता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि यह समाज को जोड़ने का समय है, जाति और ऊंच-नीच की दीवारें खड़ी करने का नहीं। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं, बल्कि देश के वरिष्ठ जननेताओं में शामिल हैं। उनका सार्वजनिक जीवन संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष को समर्पित रहा है। ऐसे नेता की जनसभा के बाद मैदान को ‘शुद्ध’ करने की कोशिश सामाजिक बराबरी की भावना के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें 👉

दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की उम्मीद मजबूत, ड्रोन सर्वे पूरा, भू-अधिकारों के अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया तेज

दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की उम्मीद मजबूत, ड्रोन सर्वे पूरा, भू-अधिकारों के अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया तेज

August 13, 2026
मंगोली-खुर्पाताल में शान से लहराया तिरंगा, भव्य यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जोश

मंगोली-खुर्पाताल में शान से लहराया तिरंगा, भव्य यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जोश

August 13, 2026
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 14 से 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, चार दिन सभी जिले अलर्ट मोड पर

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 14 से 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, चार दिन सभी जिले अलर्ट मोड पर

August 13, 2026
पुलिस मुठभेड़: दो साल से वांछित गैंगस्टर घायल, साथी फरार

पुलिस मुठभेड़: दो साल से वांछित गैंगस्टर घायल, साथी फरार

August 13, 2026

आर्य ने कहा कि किसी सार्वजनिक स्थान की पवित्रता किसी व्यक्ति की जाति, वर्ग या राजनीतिक विचारधारा से तय नहीं होती। लोकतंत्र में सार्वजनिक मैदान जनता के होते हैं और वहां अलग-अलग राजनीतिक दलों की सभाएं होना सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी राजनीतिक कार्यक्रम के बाद स्थान को ‘शुद्ध’ करने का प्रतीकात्मक प्रयास छुआछूत और ऊंच-नीच जैसी पुरानी कुरीतियों को बढ़ावा देने वाली मानसिकता को दर्शाता है। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा से सीधे सवाल करते हुए कहा कि यदि किसी सार्वजनिक मैदान में किसी दलित नेता की सभा के बाद उसे शुद्ध करने की आवश्यकता महसूस की जाती है तो क्या भाजपा नेतृत्व इस मानसिकता का समर्थन करता है? उन्होंने कहा कि यदि भाजपा इसका समर्थन नहीं करती तो उसे इस मामले में अपना स्पष्ट पक्ष जनता के सामने रखना चाहिए। राजनीतिक और वैचारिक विरोध विचारों के आधार पर होना चाहिए, किसी व्यक्ति की सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर नहीं। उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है। संविधान की मूल भावना सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार देने की है। ऐसे कृत्य समाज में गलत संदेश देने के साथ सामाजिक सद्भाव को भी कमजोर करते हैं। यशपाल आर्य ने कहा कि लोकतंत्र में व्यक्ति की जाति नहीं, बल्कि उसके विचार, कर्म और संवैधानिक अधिकार महत्वपूर्ण हैं। देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए छुआछूत, भेदभाव और ऊंच-नीच की मानसिकता को पीछे छोड़ना होगा और समानता, सम्मान तथा भाईचारे की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

Previous Post

पुलिस मुठभेड़: दो साल से वांछित गैंगस्टर घायल, साथी फरार

Next Post

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 14 से 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, चार दिन सभी जिले अलर्ट मोड पर

Next Post
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 14 से 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, चार दिन सभी जिले अलर्ट मोड पर

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 14 से 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, चार दिन सभी जिले अलर्ट मोड पर

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In