आखिर कब तक चाईनीज माझे से लोग होते रहेंगे घायल, कब होगा प्रतिबंध

रिपोर्टर- अरक़म सिद्दीक़ी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। चाईनीज माझे का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसमे चाइनीज माझे से लोगो के हाथ, पैर, गर्दन, उंगलियां व मुँह कट जाना जैसे कोई आम बात हो गई हो। ऐसे में लोग चाइनीज माझे से पतंग उड़ाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

वही ऐसा दर्दनाक हादसा मून सर्विस प्वाइंट में काम करने वाले टेक्नीशियन के साथ जिसमें उसकी उंगलियां व गला चाइनीज माझे से कट गया, जिससे वहां काफी लहूलुहान हो गया।

आखिर कब तक चाईनीज माझे से लोग होते रहेंगे घायल, कब होगा प्रतिबंध
आखिर कब तक चाईनीज माझे से लोग होते रहेंगे घायल, कब होगा प्रतिबंध

बताया जा रहा है कि मून सर्विस प्वाइंट के कार्यरत किदवई नगर निवासी टेक्नीशियन मोहम्मद आमिर अपने घर से दोपहर का खाना खाकर अपनी दुकान मून सर्विस प्वाइंट की ओर जा रहा था, तभी रास्ते मे रेलवे बाज़ार में एक कटी पतंग के चाइनीस माझे ने आमिर की उंगलियों व गर्दन को काट दिया, जिसमें मोहम्मद आमिर काफी लहूलुहान हो गया।

इधर आमिर को बेस चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी उंगलियों पर 5 टांके लगाएं।

वही आपको बताते चले कि आज से लगभग 1 माह पूर्व किदवई नगर निवासी अरहम के साथ भी कुछ इसी तरह का हादसा हुआ था। जिसमें अरहम के भी काफी टांके आए थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News