ब्रेकिंग न्यूज़- बाइक व कैंटर की ज़ोरदार टक्कर में एक की मौत, 2 घायल

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/कालाढूंगी। अभी-अभी एक दुःखद समाचार सामने आया है, जहाँ एक बाइक व कैंटर में जोरदार टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 12 बजे बैलपड़ाव-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर बने एक पेट्रोल पंप के पास एक बाइक व कैंटर की ज़ोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार विजय पुत्र हरिराम निवासी शिवनाथपुर पुरानी बस्ती रामनगर की मृत्यु हो गई, इसके साथ ही अन्य 2 लोग घायल हो गये, जिनका इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है, तथा पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News