कटिहार : नगर निगम के मेयर की गोली मारकर हत्या

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरूवार की रात नगर निगम के मेयर की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि संतोषी मंदिर के समीप अपराधियों ने कटिहार नगर निगम के मेयर शिवराज पासवान
को गोली मारकर घायल कर दिया।

घायल शिवराज पासवान को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

कटिहार : नगर निगम के मेयर की गोली मारकर हत्या
कटिहार : नगर निगम के मेयर की गोली मारकर हत्या

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News