नगर निगम ने शुद्ध बताशे और खिलौनों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल, महापौर ने खरीदारी कर की पहल की शुरुआत

हल्द्वानी। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने नई पहल की है। बुधवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में निगम द्वारा निर्मित शुद्ध बताशों और खिलौनों की बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉलों का महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान महापौर ने स्वयं स्टॉल से खरीदारी कर पहल को प्रोत्साहित किया और आमजन से भी स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की।महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना ही नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देना है।

 

नगर निगम ने शुद्ध बताशे और खिलौनों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल, महापौर ने खरीदारी कर की पहल की शुरुआत

निगम की ओर से स्थानीय उत्पादों और जनहित से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुद्ध बताशों और खिलौनों की बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉल इसी दिशा में एक प्रयास हैं, जिनके माध्यम से आमजन को स्थानीय उत्पादों से जोड़ने का अवसर मिलेगा। महापौर ने सनातनी समाज सहित समस्त आमजन से अपील की कि वे नगर निगम द्वारा लगाए गए स्टॉलों से अधिक से अधिक खरीदारी करें, ताकि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और समर्थन से यह पहल स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित सम्मानित पार्षदगण और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Read more

Local News