भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी कतार, हल्द्वानी में मदन कौशिक ने की रायशुमारी

  • हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी विधानसभा के नेताओं व कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
  • कई नेताओं ने पेश की दावेदारी
  • बोले मदन कौशिक- ‘60 पार’ के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी पार्टी

हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हल्द्वानी स्थित भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और संभावित दावेदारों से रायशुमारी की। इस दौरान टिकट की दावेदारी पेश करने वाले नेताओं की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। कई नेताओं ने एक-एक कर प्रभारी मंत्री के सामने अपनी दावेदारी रखते हुए चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में टिकट के लिए बड़ी संख्या में नेता सक्रिय दिखाई दिए। 

भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी कतार, हल्द्वानी में मदन कौशिक ने की रायशुमारी

प्रत्येक विधानसभा से एक दर्जन से अधिक संभावित दावेदारों के मैदान में होने की चर्चा है। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों से बातचीत कर चुनावी तैयारियों, संगठन की स्थिति और संभावित प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया। प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा किस तरह प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करे, इसी रणनीति के तहत प्रत्येक प्रभारी मंत्री को संबंधित जिलों में भेजकर कार्यकर्ताओं और नेताओं से रायशुमारी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह है और सभी मिलकर चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। एंटी इनकंबेंसी के सवाल पर मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के सामने ऐसी कोई चुनौती नहीं है। पार्टी ‘अबकी बार 60 पार’ के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।

Read more

Local News