अखिलेश यादव के ‘घुसपैठिया’ बयान पर विवाद, करणी सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

  • उत्तराखंड के लोगों की भावनाएं आहत होने का आरोप
  • सपा प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को लेकर दिए गए ‘घुसपैठिया’ संबंधी बयान पर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में उत्तराखंड करणी सेना के गौरक्षकों ने आपत्ति जताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है और सपा प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 27 अक्टूबर को दिए गए ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के बयान से देवभूमि उत्तराखंड और यहां के निवासियों का अपमान हुआ है।

अखिलेश यादव के ‘घुसपैठिया’ बयान पर विवाद, करणी सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

 ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड की पहचान देश को सैनिक देने वाली वीरभूमि के साथ-साथ बदरीनाथ-केदारनाथ धाम, हिमालय और मां गंगा की पवित्र धरती के रूप में है। ऐसे में प्रदेशवासियों के लिए इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है। संगठन ने राष्ट्रपति से मामले को गंभीरता से लेते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक, धार्मिक और राष्ट्रीय पहचान का सम्मान किया जाना चाहिए।

Read more

Local News