- नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
- संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता के लिए समर्पण का संकल्प
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, उत्तराखंड में हृदयेश कुमार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर हृदयेश कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश मोर्चा प्रभारी कुंदन परिहार, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। हृदयेश कुमार ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ सार्थक करने का निरंतर प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, अनुसूचित जाति समाज के उत्थान और जनसेवा के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों से मिले स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया। हृदयेश कुमार ने कहा कि वह संगठन की नीतियों और विचारधारा के अनुरूप समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।




