Tuesday, September 1, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

SIR-2026 में नैनीताल ने पकड़ी रफ्तार, 2.35 लाख नोटिसों की 100% तामिली और सुनवाई पूरी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
August 31, 2026
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
SIR-2026 में नैनीताल ने पकड़ी रफ्तार, 2.35 लाख नोटिसों की 100% तामिली और सुनवाई पूरी
ख़बर शेयर करें -
  • 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
  • दावे-आपत्तियों के निस्तारण पर राजनीतिक दलों के साथ प्रशासन की लगातार निगरानी

हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 को लेकर नैनीताल जिले में निर्वाचन प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। सोमवार को तहसील हल्द्वानी स्थित एनआईसी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई साप्ताहिक बैठक में प्रशासन ने बताया कि जिले में जारी किए गए करीब 2.35 लाख नोटिसों की तामिली और उनसे संबंधित सुनवाई 100 प्रतिशत पूरी कर ली गई है। अब दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पर विशेष निगरानी की जा रही है और 15 सितंबर 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन निर्धारित है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे SIR की प्रगति की बैठक में विस्तृत समीक्षा की गई। जिले में कुल 6,93,325 मतदाताओं के सापेक्ष जारी नोटिसों की तामिली और सुनवाई पूरी होने की जानकारी दी गई। वहीं नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, आपत्ति दर्ज कराने और संशोधन से संबंधित फॉर्म-6, 7 और 8 पर कार्रवाई जारी है। प्रशासन के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र 56-लालकुआं और 59-हल्द्वानी में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए निदेशक कौशल विकास विभाग हल्द्वानी संजय कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्राप्त दावे-आपत्तियों से संबंधित फॉर्म-9, 10, 11, 11ए और 11बी प्रतिदिन मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिला प्रशासन की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों के कार्य का न्यूनतम पांच प्रतिशत सत्यापन बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा किया जा रहा है। जिन मतदान केंद्रों पर अपमार्जन दो प्रतिशत से अधिक है, वहां ERO द्वारा व्यक्तिगत सत्यापन किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही संचालित की जाएगी। बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने राजनीतिक दलों से अपील की कि पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से समय पर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार को होने वाली साप्ताहिक बैठक में राजनीतिक दलों की समस्याओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सुना जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार उनका समाधान भी किया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 11 सितंबर तक सुनवाई एवं निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है, जबकि 15 सितंबर को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी। इस बीच निर्वाचन विभाग का सुपर चेकिंग अभियान भी लगातार जारी रहेगा। बैठक में कांग्रेस, भाजपा, बसपा, आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने राजनीतिक दलों को भरोसा दिलाया कि SIR से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा।

ख़बर शेयर करें -

यह भी पढ़ें 👉

सिंगल यूज प्लास्टिक पर शिकंजा, वार्डों की निगरानी के लिए सेक्टर अधिकारी तैनात

सिंगल यूज प्लास्टिक पर शिकंजा, वार्डों की निगरानी के लिए सेक्टर अधिकारी तैनात

August 31, 2026
विधायक शिव अरोड़ा के कथित बयान पर बवाल, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विधायक शिव अरोड़ा के कथित बयान पर बवाल, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

August 31, 2026
नल-दमयंती तैराकी प्रतियोगिता में तरणताल गौलापार का जलवा, खिलाड़ियों ने बरसाए पदक

नल-दमयंती तैराकी प्रतियोगिता में तरणताल गौलापार का जलवा, खिलाड़ियों ने बरसाए पदक

August 31, 2026
शुद्धिकरण विवाद पर हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, FIR की मांग पर पुलिस को अल्टीमेटम

शुद्धिकरण विवाद पर हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, FIR की मांग पर पुलिस को अल्टीमेटम

August 31, 2026
Previous Post

सिंगल यूज प्लास्टिक पर शिकंजा, वार्डों की निगरानी के लिए सेक्टर अधिकारी तैनात

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

© 2026, Haldwani Express News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub