Wednesday, August 5, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी, पूर्व नगर आयुक्त पर बर्खास्तगी की तलवार

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
June 19, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, देहरादून
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी, पूर्व नगर आयुक्त पर बर्खास्तगी की तलवार
Share the news
  • विजिलेंस जांच में आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी के आरोप प्रथम दृष्टया साबित, तत्कालीन अधिकारियों समेत भूमि विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई

देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ रही उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा प्रशासनिक और कानूनी एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों और भूमि विक्रेताओं समेत 10 लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज करने की अनुमति दे दी है। जांच में प्रथम दृष्टया आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप प्रमाणित पाए गए हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली राज्य सतर्कता समिति की संस्तुति के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को मंजूरी दी है।  कार्रवाई की जद में तत्कालीन नगर आयुक्त हरिद्वार नगर निगम वरुण चौधरी, तत्कालीन सहायक नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार दयाल, तत्कालीन कर अधीक्षक लक्ष्मीकान्त भट्ट, तत्कालीन सहायक अभियंता एवं प्रभारी अधिशासी अभियंता आनंद सिंह मिश्राण, तत्कालीन संपत्ति लिपिक वेदपाल और तत्कालीन मानचित्रकार दिनेश काण्डपाल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉

हल्द्वानी में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में आग, जरूरी दस्तावेज जलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में आग, जरूरी दस्तावेज जलने से मचा हड़कंप

August 5, 2026
उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शासन ने बदले प्राचार्य और चिकित्सा शिक्षा निदेशक

उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शासन ने बदले प्राचार्य और चिकित्सा शिक्षा निदेशक

August 3, 2026
नाबालिग की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज खुलासा, अपहरण की कहानी निकली झूठी

नाबालिग की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज खुलासा, अपहरण की कहानी निकली झूठी

August 3, 2026
महापौर की पहल रंग लाई: व्यापारियों को बड़ी राहत, किराया निर्धारण में संशोधन और निर्माण अनुमति होगी आसान

6 अगस्त को होगी हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड की बैठक, नामित पार्षदों का होगा शपथ ग्रहण

August 3, 2026

इसके अलावा भूमि विक्रेता पक्ष से सुमन देवी, जितेन्द्र कुमार, अभिषेक यादव और सुजीत कुमार सिंह के विरुद्ध भी अभियोग दर्ज किया जाएगा। विजिलेंस जांच में आरोप है कि भूमि क्रय-विक्रय प्रक्रिया में अनियमितताओं के जरिए नगर निगम को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। सरकार ने मामले में प्रशासनिक स्तर पर भी सख्त रुख अपनाया है। तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी को सेवा से बर्खास्त करने की संस्तुति की गई है, जबकि तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ दीर्घ शास्ति (मेजर पनिशमेंट) की कार्रवाई के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को संस्तुति भेजी जा रही है। वहीं, तत्कालीन एसडीएम अजयवीर सिंह के विरुद्ध परनिंदा प्रविष्टि दर्ज करने और तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी प्रकरण सामने आने के बाद सरकार ने तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कराई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और जनधन के दुरुपयोग में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था कायम करना है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Previous Post

उत्तराखंड में रेल क्रांति की तैयारी, मुख्यमंत्री धामी ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन के सामने रखी बड़ी परियोजनाओं की पैरवी

Next Post

NEET-UG पुनर्परीक्षा को लेकर हल्द्वानी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 9 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

Next Post
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू

NEET-UG पुनर्परीक्षा को लेकर हल्द्वानी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 9 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In