हल्द्वानी। हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई हुई, हालांकि आज सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर मामले की अगली संभावित सुनवाई 28 अप्रैल 2026 दर्शाई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों और पक्षकारों की निगाहें अब अगली सुनवाई पर टिक गई हैं।


हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण प्रकरण में बीती 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई थी, जिसमें न्यायालय द्वारा कई मौखिक निर्देश दिए गए थे। इस बीच आज सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस प्रकरण की अगली संभावित सुनवाई 28 अप्रैल 2026 को निर्धारित दिखाई जा रही है। ल






