Wednesday, July 29, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

क्रिकेट लीग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, SSP नैनीताल ने किया खुलासा

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
February 6, 2026
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
क्रिकेट लीग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, SSP नैनीताल ने किया खुलासा
Share the news
  • ईवीसीएल क्रिकेट लीग की आड़ में 32 लाख की ठगी, आयोजक विकास ढाका गिरफ्तार, बैंक खाते फ्रीज

हल्द्वानी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाली बहुचर्चित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर की गई बड़ी धोखाधड़ी का नैनीताल पुलिस ने खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो टीम मालिकों से कुल 32 लाख रुपये की ठगी करने वाले कथित आयोजक विकास ढाका को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके लेनदेन से जुड़े दो बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। मामले में हरियाणा निवासी हेमंत शर्मा तथा पूर्व विधायक नारायण पाल द्वारा थाना काठगोदाम में तहरीर दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि ईवीसीएल क्रिकेट लीग के आयोजक विकास ढाका ने अंतरराष्ट्रीय और रणजी स्तर के नामचीन खिलाड़ियों के शामिल होने का झांसा देकर उनसे टीम फ्रेंचाइज़ी के नाम पर लाखों रुपये वसूले। तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉

भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

ऑरेंज अलर्ट का असर: तीन जिलों में 29 जुलाई को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

July 28, 2026
हल्द्वानी में SIR अभियान का दूसरा चरण शुरू, 47 हजार मतदाताओं को मिलेंगे नोटिस

हल्द्वानी में SIR अभियान का दूसरा चरण शुरू, 47 हजार मतदाताओं को मिलेंगे नोटिस

July 28, 2026
1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड बनेगी ‘नो हॉर्निंग ज़ोन’, नियम तोड़ने वालों पर होगा चालान

1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड बनेगी ‘नो हॉर्निंग ज़ोन’, नियम तोड़ने वालों पर होगा चालान

July 28, 2026
लेक ब्रिज चुंगी टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने बैठाई जांच, दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल, डीएम ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी

July 28, 2026

जांच में सामने आया कि आयोजक ने हेमंत शर्मा को यूपी वॉरियर्स नामक टीम की फ्रेंचाइज़ी 50 लाख रुपये बताकर डिस्काउंट के नाम पर 30 लाख में सौदा तय किया और उनसे नगद व अन्य माध्यमों से कुल 23 लाख रुपये प्राप्त किए। वहीं पूर्व विधायक नारायण पाल से उत्तराखंड सोल्जर्स नामक टीम के लिए 50 लाख रुपये की फ्रेंचाइज़ी फीस बताकर 10 लाख की छूट का लालच दिया गया, जिसके एवज में उन्होंने 3 लाख रुपये नगद और 6 लाख रुपये प्रचार-प्रसार पर खर्च कर कुल 9 लाख रुपये का भुगतान किया। टूर्नामेंट की शुरुआत की तिथि 1 फरवरी 2026 तय की गई थी, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद न तो टूर्नामेंट शुरू हुआ और न ही आयोजन से जुड़ी कोई ठोस तैयारी दिखाई दी।अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से संपर्क करने पर यह भी स्पष्ट हुआ कि उन्हें इस लीग के आयोजन की कोई जानकारी ही नहीं थी। न तो टीमों की ड्रेस, न ही आधिकारिक लोगो या प्रचार सामग्री तैयार की गई थी, जिससे पूरा मामला पूर्व नियोजित धोखाधड़ी का प्रतीत हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त विकास ढाका को 6 फरवरी को मल्ला काठगोदाम से गिरफ्तार कर लिया। आयोजक के बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन पाए जाने पर उन्हें तत्काल फ्रीज कराया गया। पुलिस के अनुसार आयोजक विकास ढाका पूर्व से ही क्रिकेट लीग के नाम पर मोटी रकम हड़पने की नीयत से काम कर रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पीड़ितों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी बड़े आयोजन या निवेश से पूर्व उसकी प्रामाणिकता की पूरी जांच अवश्य करें।

Previous Post

ढाई साल से ड्यूटी से गायब आरक्षी बर्खास्त, एसएसपी की सख्त कार्रवाई

Next Post

जेल की चारदीवारी में जलेगा शिक्षा का दीप, कैदियों को मिलेगा नई जिंदगी का अवसर

Next Post
जेल की चारदीवारी में जलेगा शिक्षा का दीप, कैदियों को मिलेगा नई जिंदगी का अवसर

जेल की चारदीवारी में जलेगा शिक्षा का दीप, कैदियों को मिलेगा नई जिंदगी का अवसर

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In