देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रकरण में चौकी स्तर पर प्रथमदृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी को पहले लाइन हाजिर किया था और पूरे मामले की प्राथमिक जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई थी।
जांच रिपोर्ट में चौकी प्रभारी की भूमिका में प्रथमदृष्टया लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी देहरादून ने उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गंभीर मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।






