Tuesday, May 26, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने चार हेली सेवाओं का किया शुभारंभ

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
March 11, 2025
in उत्तराखंड, गढ़वाल, देहरादून
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने चार हेली सेवाओं का किया शुभारंभ
Share the news

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड के हवाई संपर्क को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चार नई हेली सेवाओं का शुभारंभ किया। इन सेवाओं के माध्यम से अब देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर, मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई संपर्क स्थापित हो गया है। इस पहल से राज्य में पर्यटन और आर्थिक विकास को गति मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को भी सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ‘उड़ान’ योजना के तहत शुरू की गई ये सेवाएं राज्य में आवागमन को आसान बनाने के साथ ही आपातकालीन स्थिति में एक जीवनरेखा के रूप में कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी पहुंचने में सड़क मार्ग से 8 से 10 घंटे लगते थे, लेकिन इन हेली सेवाओं से यह यात्रा केवल 1 घंटे में पूरी हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से राज्य के पर्यटन स्थलों की पहुंच आसान होगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

नैनीताल अपनी खूबसूरत झीलों और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है, वहीं बागेश्वर सरयू और गोमती नदी के संगम पर स्थित है, जहां का बागनाथ मंदिर और उत्तरायणी मेला विशेष आकर्षण का केंद्र है। मसूरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वादियों के लिए जानी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई सेवाओं के विस्तार से इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार के प्रयासों से अब तक गौचर, श्रीनगर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत और अल्मोड़ा जैसे क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ा जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए हवाई संपर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने हेली सेवाओं का लाभ उठाने वाले यात्रियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की और उनकी प्रतिक्रिया जानी। 

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड में बकरीद की छुट्टी बदली: सरकार ने 27 की जगह 28 मई को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखंड में बकरीद की छुट्टी बदली: सरकार ने 27 की जगह 28 मई को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

May 26, 2026
रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया JE, टेंडर भुगतान के बदले 50 हजार की मांग, विजिलेंस का बड़ा ट्रैप

नगर निगम में रिश्वतखोरी का खुलासा: चालान निपटाने के नाम पर 3 हजार की घूस लेते सफाई नायक रंगे हाथ गिरफ्तार

May 25, 2026
खनन परिवहन में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब: 45 हजार की घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया पुलिस कांस्टेबल

खनन परिवहन में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब: 45 हजार की घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया पुलिस कांस्टेबल

May 25, 2026
हल्द्वानी में 6.75 करोड़ के अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का शिलान्यास, पत्रकारों के लिए सीएम धामी का बड़ा तोहफा

हल्द्वानी में 6.75 करोड़ के अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का शिलान्यास, पत्रकारों के लिए सीएम धामी का बड़ा तोहफा

May 25, 2026

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और यात्रियों ने सरकार के इस कदम की सराहना की और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। देहरादून से मसूरी के बीच की हेली सेवा उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के तहत संचालित होगी, जबकि अन्य तीन सेवाएं केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत चलाई जाएंगी। देहरादून-मसूरी रूट पर पांच सीटर हेलीकॉप्टर और अन्य रूट पर सात सीटर हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। ये सेवाएं सप्ताह के सातों दिन दो बार संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को नियमित और सुगम हवाई संपर्क की सुविधा मिलेगी।  देहरादून से नैनीताल का किराया प्रति यात्री ₹4500 होगा, जबकि देहरादून से बागेश्वर के लिए ₹4000 और हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए ₹3500 किराया निर्धारित किया गया है। देहरादून से मसूरी के लिए किराया ₹2578 होगा। देहरादून से नैनीताल की पहली उड़ान सुबह 8:15 बजे और दूसरी दोपहर 2:25 बजे होगी। इसी तरह अन्य रूटों के लिए भी उड़ानों का समय तय किया गया है।

Previous Post

रजिस्ट्रार कानूनगो 3500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Next Post

BCCI अध्यक्ष का फर्जी निजी सचिव बनकर होटल में ऐश कर रहा ठग गिरफ्तार

Next Post
BCCI अध्यक्ष का फर्जी निजी सचिव बनकर होटल में ऐश कर रहा ठग गिरफ्तार

BCCI अध्यक्ष का फर्जी निजी सचिव बनकर होटल में ऐश कर रहा ठग गिरफ्तार

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In