Monday, September 21, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

फर्जी वेबसाइट के जरिए नौकरी का झांसा, उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर ठग को दबोचा

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
February 21, 2025
in उत्तराखंड, गढ़वाल, देहरादून
फर्जी वेबसाइट के जरिए नौकरी का झांसा, उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर ठग को दबोचा
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देशभर के बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। यह साइबर ठग प्रेमनगर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है, जो “न्यूट्रिनो लैब” नाम की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुका था। एसटीएफ ने आरोपी को धर दबोचते हुए उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, पैनटैब, बैंक कार्ड, चेक बुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह साइबर ठग लिंक्डइन जैसे प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर बेरोजगार युवाओं से संपर्क करता था। आरोपी पहले उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेता और फिर उन्हें पैनटैब खरीदने के लिए बाध्य करता, यह कहते हुए कि वे इस डिवाइस के जरिए जॉब की ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं। वह प्रत्येक व्यक्ति से ₹5000 से ₹6000 वसूलता और फिर उन्हें ब्लॉक कर देता। देशभर के हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे राज्यों से इस फर्जीवाड़े की 30 से अधिक शिकायतें आईं, जिसके बाद एसटीएफ ने जांच शुरू की।

ऑनलाइन शिकायत पोर्टल 1930 पर आई शिकायतों और आरोपी के मोबाइल नंबर व बैंक खातों के विश्लेषण के बाद एसटीएफ ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए साइबर ठग का नाम कृपाल शर्मा है, जो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि आरोपी के दो करंट अकाउंट हैं, जिनकी जांच से यह स्पष्ट होगा कि अब तक वह कितने युवाओं से कितनी रकम ठग चुका है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह बेरोजगार युवक-युवतियों से लिंक्डइन के जरिए संपर्क करता था और उन्हें “न्यूट्रिनो लैब” नाम की फर्जी वेबसाइट से जोड़कर ऑनलाइन जॉब ऑफर करता था। उम्मीदवारों को यह बताया जाता कि उन्हें भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और अन्य विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने होंगे और उनकी वीडियो बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।

फर्जी वेबसाइट के जरिए नौकरी का झांसा, उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर ठग को दबोचा
नवनीत सिंह भुल्लर
एसएसपी, एसटीएफ

इसके बदले उन्हें पैसे मिलने का झांसा दिया जाता। साथ ही, यह शर्त रखी जाती कि उम्मीदवारों को उसकी फर्जी वेबसाइट से ही पैनटैब खरीदना होगा। यदि कोई उम्मीदवार सफल नहीं होता तो उसे पैसा रिफंड करने का वादा किया जाता, लेकिन बाद में उन्हें या तो ब्लॉक कर दिया जाता या “टाइम ओवर” बताकर टाल दिया जाता। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत थाना प्रेमनगर में मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन जॉब ऑफर देकर पहले पैसे मांगता है या किसी संदिग्ध वेबसाइट से सामान खरीदने के लिए बाध्य करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उत्तराखंड एसटीएफ लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है और भविष्य में भी इस तरह के अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ख़बर शेयर करें -

यह भी पढ़ें 👉

गैंग से जुड़ाव के सवाल पर धीरज बिष्ट का जवाब—कहा, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं

गैंग से जुड़ाव के सवाल पर धीरज बिष्ट का जवाब—कहा, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं

September 20, 2026
हृदयेश कुमार बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

हृदयेश कुमार बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

September 20, 2026
लालकुआं से बेंगलुरु की साप्ताहिक ट्रेन अब नियमित, यात्रियों को बड़ी राहत

लालकुआं से बेंगलुरु की साप्ताहिक ट्रेन अब नियमित, यात्रियों को बड़ी राहत

September 20, 2026
पुल पर फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

पुल पर फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

September 20, 2026
Previous Post

देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

Next Post

नेत्र चिकित्सा शिविर में 135 लोगों ने कराई जांच, निःशुल्क दवाइयों का भी लाभ

Next Post
नेत्र चिकित्सा शिविर में 135 लोगों ने कराई जांच, निःशुल्क दवाइयों का भी लाभ

नेत्र चिकित्सा शिविर में 135 लोगों ने कराई जांच, निःशुल्क दवाइयों का भी लाभ

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

© 2026, Haldwani Express News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub