Friday, January 30, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

नानकमत्ता गुरुद्वारा: डेरा प्रमुख की हत्या मामलें में चार गिरफ्तार

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
April 4, 2024
in उत्तराखंड, उधम सिंह नगर, कुमाऊँ
नानकमत्ता गुरुद्वारा: डेरा प्रमुख की हत्या मामलें में चार गिरफ्तार
Share the news

रूद्रपुर। उत्तराखंड के नानकमत्ता स्थित गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख की हत्या की गुत्थी एसआईटी ने सुलझा ली है। हत्या दस लाख की सुपारी देकर पेशेवर शूटरों से करायी गयी। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि डेरा प्रमुख की हत्या गुरूद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब और तराई के अन्य गुरूद्वारों पर वर्चस्व कायम करने को लेकर की गयी। उन्होंने बताया कि हत्या कुछ महत्वपूर्ण लोगों के कहने पर करायी गयी। उन्होंने हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं किया है। इसके लिये दस लाख की सुपारी दी गयी। पेशेवर शूटरों को पंजाब से बुलाया गया। जिन दो शूटरों को सुपारी दी गयी वे पेशेवर अपराधी हैं और उनके खिलाफ विभिन्न प्रदेशों में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसएसपी के अनुसार पूरी घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया और इसके लिये लंबी योजना बनायी गयी। इस साजिश में उप्र के शाहजहांपुर और पीलीभीत के दिलबाग सिंह, बलकार सिंह सतनाम सिंह, परगट सिंह और हरमिंदर सिंह उर्फ पिंदी को शामिल किया गया। इन आरोपियों ने दस लाख रूपये की सुपारी देकर पेशेवर शूटरों की व्यवस्था की। शूटरों को 1.60 लाख रूपये बतौर एडवांस दिया गया। एसएसपी मंजूनाथ के अनुसार दोनों शूटर सर्वजीत सिंह निवासी तरनतारन, पंजाब और अमरजीत उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा निवासी नगली फतेहगढ़, चूड़ियां रोड, थाना अमृतसर 14 फरवरी से इन आरोपियों के संपर्क में थे।

साजिश को अंजाम देने से पहले दोनों शूटर पंजाब से शाहजहांपुर आये और दिलबाग सिंह और उसके साथियों ने तिलहर से दो नये मोबाइल सेट दिलाये। इसके बाद दोनों 19 मार्च को ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता साहिब गुरूद्वारा पहुँच गये और गुरूद्वारा की सराय में एक कमरा किराये पर लेकर रहने लगे। एसएसपी के अनुसार 27 मार्च तक दोनों शूटर पूरे गुरूद्वारा और वहां की गतिविधियों की रेकी करते रहे। इस बीच दोनों बाजपुर, किच्छा, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर भी गये। शूटरों ने इस साजिश को अंजाम देने से पहले गुरूद्वारा के एक कर्मचारी अमनदीप उर्फ काला निवासी बरा जगत, थाना अमरिया, जिला पीलीभीत को विश्वास में ले लिया और उसे इस साजिश में शामिल कर लिया। आरोप है कि वही डेरा प्रमुख की जानकारी देता रहा। घटना के दिन अमनदीप ने ही बाबा के संबंध में जानकारी दी। घटना के वक्त बाबा गुरूद्वारा के मुख्य गेट के पास कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान दोनों गुरूद्वारा की सराय से आये और बाबा को राइफल से गोली मारकर फरार हो गये। यहां से दोनों शाहजहांपुर गये और सुपारी की बाकी रकम लेकर फरार हो गये। एसटीएफ सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से शूटरों के मददगार तक पहुँची एसटीएफ ने शूटरों की मदद करने वाले गुरूद्वारा के कर्मचारी अमनदीप के साथ ही दिलबाग सिंह, हरविंदर उर्फ पिंदी निवासी रणधीर, थाना तिलहर, जिला शाहजहांपुर, बलकार सिंह निवासी ग्राम बांधे कंजा, थाना करेली, जिला पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉

हल्द्वानी में कूड़ा संकट गहराया, बंद हुआ लिगेसी प्लांट, रोजाना 250 मेट्रिक टन कचरा बढ़ने की आशंका

हल्द्वानी में कूड़ा संकट गहराया, बंद हुआ लिगेसी प्लांट, रोजाना 250 मेट्रिक टन कचरा बढ़ने की आशंका

January 30, 2026
Pre-SIR: उत्तराखण्ड में BLO आउटरीच अभियान तेज, पहले चरण में 75% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

Pre-SIR: उत्तराखण्ड में BLO आउटरीच अभियान तेज, पहले चरण में 75% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

January 30, 2026
देहरादून में कश्मीरी युवकों से मारपीट, दुकानदार हिरासत में…

देहरादून में कश्मीरी युवकों से मारपीट, दुकानदार हिरासत में…

January 29, 2026
हल्द्वानी में आवारा कुत्ते का आतंक, 15 से ज्यादा लोगों को काटा

हल्द्वानी में आवारा कुत्ते का आतंक, 15 से ज्यादा लोगों को काटा

January 29, 2026

आरोप है कि दिलबाग सिंह ने शूटरों को भगाने में पूरी मदद की और हत्या में प्रयुक्त राइफल और के अलावा अन्य संसाधन मुहैया कराये। श्री मंजूनाथ ने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है। प्रकरण में अन्य आरोपियों के खिलाफ तत्थ जुटाये जा रहे हैं। अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि शूटरों को पकड़ने के लिये एसटीएफ की अगुवाई में 11 टीमें लगी हैं। डीआजी योगेन्द्र रावत ने घटना का खुलासा करने वाली एसटीएफ की टीम को 50 हजार रूपये का इनाम दिया है। यहां बता दें कि 28 मार्च को गुरूद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गयी थी। दो हत्यारे मोटर साइकिल से आये और उन्हें गोली मार दी थी। बाबा को निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हत्यारों की पहचान सर्वजीत सिंह निवासी तरनतारन और अमरजीत उर्फ ब्टिटू उर्फ गंडा निवासी नगली फतेहगढ़, चूड़िया रोड, अमृतसर हाल निवासी सिहौरा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उप्र के रूप में हुई।सर्वजीत सिंह पर विभिन्न प्रदेशों में हत्या, अपहरण जैसे संगीन मामलों में एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं जबकि अमरजीत के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं।

Previous Post

पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत, पुत्री घायल

Next Post

नमाज़-ए-तरावीह में कुरआन मुकम्मल होने पर मनाया जश्न

Next Post
नमाज़-ए-तरावीह में कुरआन मुकम्मल होने पर मनाया जश्न

नमाज़-ए-तरावीह में कुरआन मुकम्मल होने पर मनाया जश्न

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-Nivesh_UK.mp4

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
हल्द्वानी में कूड़ा संकट गहराया, बंद हुआ लिगेसी प्लांट, रोजाना 250 मेट्रिक टन कचरा बढ़ने की आशंका

हल्द्वानी में कूड़ा संकट गहराया, बंद हुआ लिगेसी प्लांट, रोजाना 250 मेट्रिक टन कचरा बढ़ने की आशंका

January 30, 2026
Pre-SIR: उत्तराखण्ड में BLO आउटरीच अभियान तेज, पहले चरण में 75% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

Pre-SIR: उत्तराखण्ड में BLO आउटरीच अभियान तेज, पहले चरण में 75% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

January 30, 2026
इंजीनियरिंग कार्य के चलते काठगोदाम-जम्मूतवी सहित 6 ट्रेनें जून तक रद्द, अवधि बढ़ी

इंजीनियरिंग कार्य के चलते काठगोदाम-जम्मूतवी सहित 6 ट्रेनें जून तक रद्द, अवधि बढ़ी

January 29, 2026
देहरादून में कश्मीरी युवकों से मारपीट, दुकानदार हिरासत में…

देहरादून में कश्मीरी युवकों से मारपीट, दुकानदार हिरासत में…

January 29, 2026

Recent News

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Backlink Paneli Yerden ısıtma Seo hizmeti Yerden Isıtma Bahçelievler Boşanma Avukatı Beylikdüzü Boşanma Avukatı bahcelievler bosanma avukat hukuk surec nafaka velayet huzur adalet beylikduzu bosanma avukat anlasma cekisme arabuluculuk hiz kalite bahcelievler bosanma avukat alan hizmet muvekkil hizli gizli beylikduzu bosanma avukat nafaka velayet mal paylasim unsur yardım destek bahcelievler bosanma avukat guven talep hakim savcı karar surec muvekkil bahcelievler bosanma avukat guven talep hakim savcı karar surec muvekkil beylikduzu bosanma avukat hak mahkeme hizmet kalite dava dosaya bahcelievler bosanma avukat profesyonel guven kalite hizmet mahkeme dava dosya inceleme beylikduzu bosanma avukat nafaka velayet mal paylasim unsur yardım destek matbet betnano marsbahis marsbahis vdcasino