Monday, August 24, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

भारामल सिद्धपीठ महंत हत्याकांड का खुलासा, पूर्व सेवादार, भाई और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
January 29, 2024
in उत्तराखंड, उधम सिंह नगर, कुमाऊँ
भारामल सिद्धपीठ महंत हत्याकांड का खुलासा, पूर्व सेवादार, भाई और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Share the news

खटीमा। उत्तराखंड की ऊधम सिंह नगर पुलिस ने खटीमा के भारामल सिद्धपीठ सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में उप्र पीलीभीत के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्याकांड को सिद्धपीठ के पूर्व सेवादार ने अपने भाई और हिस्टीशीटर के साथ अंजाम दिया है। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टीएस मंजूनाथ ने बताया कि गत 04 जनवरी की रात को सुरई वन रेंज के जगंल में स्थित भारामल सिद्धपीठ के महंत हरिगिरी और उनके सेवादार रूप सिंह बिष्ट की नृशंस हत्या कर दी गयी थी जबकि मुख्य सेवादार नन्हे को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इसके साथ ही हत्यारे फरार हो गये। अगले दिन 05 जनवरी को पुलिस को घटना की भनक लगी। इसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आयी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल आठ किमी दूर घने जगंल में होने के चलते पुलिस के सामने कई चुनौतियां थीं। उन्होंने आगे बताया कि घटना के खुलासे के लिये ऊधमसिंह नगर, नैनीताल एवं चंपावत जनपद के तेजतर्रार अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में एसओजी, एएनटीएफ के साथ ही ऊधम सिंह नगर के 08 थानाध्यक्षों को शामिल किया गया। इस टीम को 15 हिस्सों में बांटा गया। घटना का खुलासा करने के लिये सभी को अलग अलग टास्क दिये गये। घटना की तहत तक जाने के लिये उप्र व उत्तराखंड के पेशेवर अपराधियों की कुडंली खंगाली गयी। दिन रात एक कर 1200 संदिग्धों से पूछताछ की गयी। 1000 से अधिक पूर्व अपराधियों का सत्यापन किया गया तथा 1500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। तीन हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले और उस पर काम कर उसे सफलता में तब्दील किया गया। उन्होंने बताया कि हत्याकांड को लूट और रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। इसमें सिद्धपीठ के पूर्व सेवादार मुख्य किरदार है।

उन्होंने बताया कि कालीचरण निवासी पकड़िया नौगांव, टीपीनगर, जिला पीलीभीत उप्र पूर्व में सिद्धपीठ में पांच साल तक सेवादार रह चुका है। उसने अपने भाई रामपाल निवासी रामलीला कालोनी थाना सुनगढ़ी, पीलीभीत उप्र हाल निवासी अमखड़िया मोहम्म्द गंज थाना बरखेड़ा बीसलपुर, जिला पीलीभीत और पवन कुमार निवासी राजीव कालोनी, सुनगढ़ी, पीलीभीत के सहयोग से हत्याकांड को अंजाम दिया। उन्होंने आगे बताया कि कालीचरण और पवन पिछले साल दिसंबर में हुए भंडारे में आये थे और सिद्धपीठ में चढ़ावा को देखकर उन्होंने लूट का इरादा बना लिया था। श्री मंजूनाथ ने यह भी बताया कि इससे पहले एक दिन कालीचरण सिद्धपीठ में शराब का सेवन कर रहा था तो महंत हरिगिरी ने उसे भगा दिया था। यहीं से वह रंजिश रखने लगा और बदले की भावना रखने लगा। घटना के दिन आरोपी 04 जनवरी को सिद्धपीठ के आसपास जंगल में छिप गये। आरोपी दर्राती साथ लाये थे। योजना के मुताबिक आरोपी रात में सिद्धपीठ में घुस गये। आरोपियों ने सबसे पहले महंत हरगिरी पर डंडों से हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी। साथ ही बचाव के लिये आये सेवादार रूप सिंह को भी पीट पीट कर मार डाला। आरोपियों ने मुख्य सेवादार नन्हे को मरा समझकर छोड़ दिया और लूटपाट कर फरार हो गये। आरोपी मौके से इंटरनेट डोंगल को भी साथ ले गये। घटना के बाद आरोपी जगंल में छिप गये और अगले दिन पीलीभीत पहुंच गये। घटना के बाद कालीचरण और पवन मजदूरी करने लगे। पुलिस को यह भी पता चला कि पवन पीलीभीत जिले का पेशेवर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं तथा रामपाल पीलीभीत स्थित बरखेड़ा के श्मशान में रहता है और उसे औघड़ बाबा कहा जाता है। आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ झनकईया थाना में अभियोग पंजीकृत आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र और एसएसपी ने ब्लाइंड केस का खुलासा करने के लिये पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉

त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-कालाढूंगी में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-कालाढूंगी में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

August 24, 2026
ब्लाइंड मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार

ब्लाइंड मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार

August 24, 2026
SIR को लेकर सियासत गरमाई, भाजपा ने कांग्रेस पर BLO और BLA-2 को धमकाने का लगाया आरोप

SIR को लेकर सियासत गरमाई, भाजपा ने कांग्रेस पर BLO और BLA-2 को धमकाने का लगाया आरोप

August 24, 2026
दूध पीने की शर्त बनी जानलेवा, कांच के दरवाजे से टकराकर युवक की मौत

दूध पीने की शर्त बनी जानलेवा, कांच के दरवाजे से टकराकर युवक की मौत

August 24, 2026
Previous Post

जंगल में लकड़िया बिनने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, मौत

Next Post

रेलवे ट्रेक पर काम चलने से बुधवार को बंद रहेगा यातायात

Next Post
रेलवे ट्रेक पर काम चलने से बुधवार को बंद रहेगा यातायात

रेलवे ट्रेक पर काम चलने से बुधवार को बंद रहेगा यातायात

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In