लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कई प्रमुख उद्योग घरानों से भेंट कर उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टर एमओयू साइन किया गया। राज्य सरकार की ओर से सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने एमओयू साइन किया। सीएम धामी ने निवेशकों को दिसंबर में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए उत्तराखण्ड आने का आहवान किया।सीएम धामी ने पोमा गुप द्वारा हरिद्वार समेत कई अन्य धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों में रोपवे के लिए तकनीकी सहयोग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए निवेश की इच्छा जाहिर की गई।
उन्होंने कहा कि लंदन सर्विस सेक्टर का बड़ा केंद्र है इसलिए यहां टूरिज्म, आईटी, हेल्थकेयर के क्षेत्र के बड़े निवेशक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समिट के जरिए उत्तराखण्ड के उत्पादों को विदेशों में और प्रभावी रुप से पंहुचाया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने ब्रिटेन इनोवेशन एव टैक्नोलॉजी, हेल्थ केयर, लाईफ साईन्सेस, रियल स्टेट, पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ने से अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ ही रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। वहां सचिव मुख्यमंत्री डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा समेत डेलीगेशन के अन्य सदस्य एवं इन्वेस्टर्स मौजूद रहे।









