देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित स्वच्छता लीग मैराथन का शुभारंभ किया। उन्होंने बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल और गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की है।
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि दुनिया में भारत की शाख बढ़ी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। उन्होंने कहा कि पर्यटन, कृषि, बागवानी, शिक्षा, चिकित्सा, तकनीकि क्षेत्र सभी में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, नगर आयुक्त मनुज गोयल, अनिल गोयल मौजूद थे।






