हल्द्वानी। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल में बीती रात से काफी मूसलाधार बारिश हुई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में औसतन 25.5 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा 37 एसएस बारिश बेतालघाट में रिकॉर्ड की गई है। तो वही सबसे कम 10 एसएस बारिश कोश्याकुटोली में रिकॉर्ड की गई है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में जनपद के पांच राज्य (एक आंशिक), एक प्रमुख जिला मार्ग, व उन्नीस ग्रामीण मार्ग अत्यधिक वर्षा के चलते बंद है, जिनको खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यमार्ग में नैनीताल-किलवरी, रामगनर-भण्डारपानी- तल्लीसेठी, गर्जिया-बेतालघाट, सरदारनगर-बन्नाखोड़ा- कोटाबाग, रामगनर-तल्लीसेठी-बेतालघाट बंद हैं, जबकि एक मुख्य जिला मार्ग में भुजान-बेतालघाट बंद हैं।






