हल्द्वानी। गोविन्द बल्लभ पन्त विश्वविद्यालय पन्तनगर में भण्डारक के पद पर कार्यरत रजनीश कुमार पाण्डेय को आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में दोषी पाये जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
उनके खिलाफ थाना सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इस मामले में सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने आरोपी रजनीश कुमार पाण्डेय के कार्यालय व घर में तलाशी में अहम दस्तावेज बरामद किये गये हैं।






